पूर्व सैनिक मिलन समारोह: रैली से पहले CM योगी का ट्वीट, 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और परिवारों का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ में आयोजित पूर्व सैनिक मिलन समारोह में शामिल होने से पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट कर प्रदेश के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा पर आयोजित समारोह में प्रदेश के 5 लाख 19 हजार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस सैन्य परिवार की संख्या लगभग 15 से 20 लाख बताते हुए इसे राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली सैन्य परंपरा का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उत्तर प्रदेश के सैनिकों के राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों और रक्षा क्षेत्र में प्रदेश की भूमिका का भी उल्लेख किया। यह भी पढ़ें:मेरठ: सीएम योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कार्यक्रम स्थल नो फ्लाई जोन घोषित
#CityStates #Meerut #सीएमयोगीमेरठदौरा #पूर्वसैनिकमिलनसमारोह #YogiAdityanathMeerut #ExServicemenMeetMeerut #5.19लाखपूर्वसैनिक #वनरैंकवनपेंशन #Orop #यूपीडिफेंसकॉरिडोर #अग्निवीरआरक्षण #शहीदपरिवारसहायता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 14, 2026, 09:25 IST
पूर्व सैनिक मिलन समारोह: रैली से पहले CM योगी का ट्वीट, 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और परिवारों का जताया आभार #CityStates #Meerut #सीएमयोगीमेरठदौरा #पूर्वसैनिकमिलनसमारोह #YogiAdityanathMeerut #ExServicemenMeetMeerut #5.19लाखपूर्वसैनिक #वनरैंकवनपेंशन #Orop #यूपीडिफेंसकॉरिडोर #अग्निवीरआरक्षण #शहीदपरिवारसहायता #VaranasiLiveNews
