ग्रेटर नोएडा: छठ पूजा की खरीदारी से गुलजार हुआ तुगलपुर बाजार

छठ पूजा को लेकर तुगलपुर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पूजा की तैयारियों के लिए लोग लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बाजार में बांस के सूप, पूजा सामग्री और मौसमी फलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले अमरूद, आंवला और शरीफा जैसे मौसमी फल भी बाजार में उपलब्ध हैं। वहीं, पूजा में इस्तेमाल होने वाले बांस के सूप की खरीदारी के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। बाजार में सजी दुकानों से पर्व का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

ग्रेटर नोएडा: छठ पूजा की खरीदारी से गुलजार हुआ तुगलपुर बाजार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 14, 2026, 09:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ग्रेटर नोएडा: छठ पूजा की खरीदारी से गुलजार हुआ तुगलपुर बाजार #VaranasiLiveNews