एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। अमर उजाला के सहयोग से पुलिस प्रशासन की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ट्रैफिक नियमों, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी बाबूराम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आजकल एपीके फाइल, अनजान परिचित, ऑनलाइन टास्क और इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा ठगी हो रही है। किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल को डाउनलोड न करें, लालच वाले टास्क से बचें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ईस्ट से एसएचओ अमर कटारिया और एसआई राजेश कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी। महिला थाना से पीएसआई भारती ने गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान से एएसआई मोहन ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एसआई ओमपाल, एसआई सुशील, अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश, बिजेंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।.
एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 12:24 IST
एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी #VaranasiLiveNews
