VIDEO : 150 दिव्यांग बच्चों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, 10 बच्चों का मनाया जन्मदिन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार प्रयागराज के निर्देशन में समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद के लगभग 150 दिव्यांग बच्चों के लिए शैक्षिक एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को आनंद भवन, तारामंडल, विक्टोरिया पार्क, चंद्रशेखर आजाद पार्क एवं इलाहाबाद संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के माध्यम से बच्चों को विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद संग्रहालय में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में 10 दिव्यांग बच्चों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उनके साथ खुशियां साझा कीं।
VIDEO : 150 दिव्यांग बच्चों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, 10 बच्चों का मनाया जन्मदिन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 12:23 IST
VIDEO : 150 दिव्यांग बच्चों ने किया ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, 10 बच्चों का मनाया जन्मदिन #VaranasiLiveNews
