VIDEO: पिकअप की चपेट में आई मोपेड़, किसान की मौत
मुंशीगंज के किटियावां गांव निवासी किसान नन्हें पांडेय (58) की शुक्रवार को गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर नेता रोड के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नन्हें पांडेय मोपेड़ से दूध लेकर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना तेज था कि मोपेड़ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और नन्हें गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
VIDEO: पिकअप की चपेट में आई मोपेड़, किसान की मौत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
VIDEO: पिकअप की चपेट में आई मोपेड़, किसान की मौत #VaranasiLiveNews
