VIDEO: बैंक पेंशनर्स संगठन ने उठाई पेंशन अपडेट और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग
लखनऊ के चारबाग स्थित होटल अम्बर में ऑल इंडिया इंडियन बैंक पेंशनर्स एण्ड रिटायरीज संगठन उत्तर प्रदेश की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के सचिव हरिहर सिंह ने पेंशन संशोधन, अपडेटेशन और भत्तों को जोड़कर पेंशन गणना किए जाने की मांग उठाई। मंच पर एन.एन. दुबे, ए.के. दीक्षित, लक्ष्मण सिंह और के.के. सिंह भी मौजूद रहे। संगठन ने पेंशनरों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य बीमा और दवा खर्च के लिए प्रतिवर्ष 4000 रुपये अनुदान की मांग की। साथ ही बैंक कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं पेंशनरों को भी दिए जाने की बात कही गई।
VIDEO: बैंक पेंशनर्स संगठन ने उठाई पेंशन अपडेट और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:16 IST
VIDEO: बैंक पेंशनर्स संगठन ने उठाई पेंशन अपडेट और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग #VaranasiLiveNews
