दिवाली 2026: बरेली में अग्निसुरक्षा चाक चौबंद, 15 स्थानों पर दमकल की टीमें तैनात
दिवाली पर बरेली में आग लगने से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर में 15 स्थानों पर अग्निशमन दल के साथ अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही, सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि कोई भी अग्निकांड होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एमबी इंटर कॉलेज, हार्टमैन रामलीला मैदान, मेगा मेंशन, दूरदर्शन टावर के सामने और इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में, रामलीला मैदान बहेड़ी, मीरगंज नगर पंचायत कार्यालय के पीछे, गांव सिजौलिया, परशुराम चौक, फरीदपुर के सीएस कॉलेज रामलीला मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकानों का शनिवार को अग्निशमन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इसके अलावा फायरमैन चालकों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इन नंबरों का रखें ध्यान पुलिस आपातकालीन सेवा - 112 स्वास्थ्य सेवा- 102 एंबुलेंस सेवा- 108
#CityStates #Bareilly #Diwali2026 #FireSafety #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 08, 2026, 06:39 IST
दिवाली 2026: बरेली में अग्निसुरक्षा चाक चौबंद, 15 स्थानों पर दमकल की टीमें तैनात #CityStates #Bareilly #Diwali2026 #FireSafety #VaranasiLiveNews
