VIDEO: अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल

अमेठी जिले के बाजारशुकुल के खेममऊ ग्राम पंचायत के शिवरतन का पुरवा के पास मंगलवार को बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दूधाधारी गांव निवासी हितलाल और उनकी बेटी जानवी घायल हो गईं, जबकि पत्नी करिश्मा (27) की मौत हो गई। दूधाधारी गांव निवासी हितलाल ने बताया कि मंगलवार को वह पत्नी करिश्मा (27) और बेटी जानवी के साथ बाइक से पूरे गोडियन गांव जा रहे थे। रास्ते में शिवरतन का पुरवा के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पलट गई। हादसे में करिश्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उन्हें और उनकी बेटी को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। हितलाल ने बताया कि वह हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनके सिर पर चोट नहीं आई और उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि यदि हेलमेट न होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं, बेटी को भी मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO: अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 08:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: अनियंत्रित बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति-बेटी घायल #VaranasiLiveNews