उन्नाव: हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगाई फांसी, शव लटका देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र स्थित धारा खेड़ा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के पोल पर एक युवक का शव लटकता देखा। सुबह के समय यह दृश्य सामने आते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर जान दी है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
उन्नाव: हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगाई फांसी, शव लटका देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 09:16 IST
उन्नाव: हाईटेंशन पोल पर युवक ने लगाई फांसी, शव लटका देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews
