पठानकोट में हादसे में दो युवक घायल, एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे नहीं आई एंबुलेंस
पठानकोट के कोटली सुंदरचक मुख्य मार्ग पर गत रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर करीब एक घंटे तक घायल अवस्था में पड़े रहे और मदद का इंतजार करते रहे, लेकिन मौके पर एंबुलेंस सुविधा नहीं पहुंच सकी। ऐसे में वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने घायलों की सुध ली और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की उपलब्धता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घायल दीपू निवासी गोबिंदसर पठानकोट ने कहा कि एक घंटे से वे सड़क पर घायल अवस्था में पड़े है और ना ही एंबुलेंस और ना ही पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा है। ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़े होने से उनका दोपहिया वाहन उससे टकरा गया। जिसके चलते वे और उसका दोस्त गंभीर रूप में घायल हो गए है। दीपू ने कहा कि वे मोटरसाइकिल पर घर से गाड़ी की आरसी लेने गए थे और लौटते समय ये घटना घटी। लोगों का कहना है कि सड़क हादसे जैसी आपात स्थिति में समय पर एंबुलेंस और पुलिस प्रशासन का पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके। दूसरा, उक्त मार्ग से क्रशर मटीरियल, तूड़ी से भरे ट्रक-ट्राली व अन्य ओवरलोड वाहनों कारण रात के समय घटनाएं होती है लेकिन, प्रशासन को पता होने के बावजूद भी लोगों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। फिलहाल दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि, गत वर्ष भी इसी मार्ग पर एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली से टकराने कारण मौत हो गई थी। इसके अलावा ओर कई हादसे इस मार्ग पर ऐसे ही हो चुके है।
पठानकोट में हादसे में दो युवक घायल, एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे नहीं आई एंबुलेंस #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 08:19 IST
पठानकोट में हादसे में दो युवक घायल, एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे नहीं आई एंबुलेंस #VaranasiLiveNews
