बरेली में हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, एक यात्री की मौत, 15 घायल; नेपाल जा रहे थे सभी

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से नेपाल जा रही टूरिस्ट बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंगलवार तड़के चार बजे धनेटा फाटक के पास हुआ। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि बस चालक को झपकी आने के कारण यह टक्कर हुई। बस में कुल 29 लोग सवार थे। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वह इन मजदूरों का ठेकेदार था। वह बस चालक के पास आगे की सीट पर बैठा था। मृतक का शव मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखा गया है। उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके परिवार को फोटो भेजा गया है। बस में सवार सभी लोग नेपाल और सीमावर्ती इलाकों के मजदूर थे। वे हिमाचल प्रदेश के सेब बागानों में काम करते थे और दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RoadAccident #BusAccident #Nepal #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 09:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली में हादसा: दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकराई बस, एक यात्री की मौत, 15 घायल; नेपाल जा रहे थे सभी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #RoadAccident #BusAccident #Nepal #HimachalPradesh #VaranasiLiveNews