गोरखपुर: मिशन-2027 के लिए मंथन करेगी भाजपा, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की अगुवाई करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोर कमेटी की बैठक पहली बार चार नवंबर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में होगी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे। करीब एक घंटे की इस बैठक में संगठन और सरकार के समन्वय व विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चिंतन-मंथन होगा। विधानसभा चुनाव के पहले गोरखपुर में होने वाली इस कोर कमेटी की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। साथ रहेंगेमुख्यमंत्री योगी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिन शहर में रहेंगे। वे चार नवंबर को सुबह 11 बजे आएंगे। इस दौरान वे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ रहेंगे। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम को जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी, जिसके बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे।
#CityStates #Gorakhpur #UttarPradeshAssemblyElection2027 #Bjp #GorakhpurNews #Mission2027 #NitinNabin #BjpCoreCommitteeMeeting #AssemblyElections2027 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 09:08 IST
गोरखपुर: मिशन-2027 के लिए मंथन करेगी भाजपा, प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की अगुवाई करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन #CityStates #Gorakhpur #UttarPradeshAssemblyElection2027 #Bjp #GorakhpurNews #Mission2027 #NitinNabin #BjpCoreCommitteeMeeting #AssemblyElections2027 #VaranasiLiveNews
