शाहजहांपुर में स्टंट करते समय ट्र्रैक्टर पलटा, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र के सिकरोही गांव में रील बनाने के लिए स्टंट करते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पहिए करीब दस सेकंड तक हवा में रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ने पहले ट्रैक्टर को बैक किया। फिर ट्रैक्टर के दोनों अगले पहिए हवा में उठ गए। दस सेकंड तक पहिए हवा में रहने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि घटना में चालक को चोट नहीं आई है।
शाहजहांपुर में स्टंट करते समय ट्र्रैक्टर पलटा, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2025, 13:44 IST
शाहजहांपुर में स्टंट करते समय ट्र्रैक्टर पलटा, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
