UP: प्रदेश के कई जिलों में सामने आईं मतदाता सूची में गड़बड़ियां, हटाए गए दो एसडीएम; आयोग बोला- डीएम जिम्मेदार
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ में फंसे एसडीएम हेमंत कुमार चौधरी को विशेष कार्याधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य प्रबंधन प्राधिकरण और मयंक गोस्वामी को बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी), चकबंदी मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है। इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निर्देश पर पीलीभीत में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। हाथरस के उप जिलाधिकारी राज बहादुर को बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। लखनऊ के उप जिलाधिकारी संजय कुमार यादव अब नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त होंगे। फतेहपुर के उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव को राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी शशि कुमार को फतेहपुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा में तैनात उप जिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह को भी फतेहपुर भेजा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात विशेष कार्याधिकारी मांधाता प्रताप सिंह अब पीलीभीत के उप जिलाधिकारी होंगे। चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में तैनात बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) अजय कुमार को पीलीभीत का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक अमित कुमार-द्वितीय को रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है। रायबरेली के स्थानांतरणाधीन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अशोक कुमार गुप्ता अब उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #VoterListInUp #ElectionCommissionInUp #IrregularitiesInVoterList #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 03:27 IST
UP: प्रदेश के कई जिलों में सामने आईं मतदाता सूची में गड़बड़ियां, हटाए गए दो एसडीएम; आयोग बोला- डीएम जिम्मेदार #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #VoterListInUp #ElectionCommissionInUp #IrregularitiesInVoterList #VaranasiLiveNews
