उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह चार बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत से पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। पंचामृत से किया अभिषेक, चांदी का मुकुट पहनाकर सजाया विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत अर्पित कर बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। चंदन से किया श्रृंगार, चंद्रमा और बेलपत्र किए अर्पित शनिवार को बाबा महाकाल के श्रृंगार की खास बात यह रही कि भगवान का चंदन से विशेष श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही उन्हें चंद्रमा और बेलपत्र अर्पित किए गए। श्रृंगार पूरा होने के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भस्म आरती में मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्त बाबा की भक्ति में लीन नजर आए और लगातार जय श्री महाकाल का उद्घोष करते रहे। मान्यता है कि भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के बाद वे निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यही वजह है कि महाकाल की भस्म आरती को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। मंदिर में आरती का निर्धारित समय इस प्रकार है। भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर श्री महाकालेश्वर मंदिर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। श्रद्धालु 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित मंदिर से जुड़ी सभी जानकारियां 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों पर भी प्राप्त की जा सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर: 0734-2559272 0734-2559275 0734-2559276 0734-2559277

#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MpNews #MpNewsInHindi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उज्जैन: बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार, चंदन से सजाया स्वरूप; भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MpNews #MpNewsInHindi #VaranasiLiveNews