इस तरह भर सकते हैं स्व-गणना फॉर्म, डीएम ने बताई आसान प्रक्रिया

जनपद में डिजिटल जनगणना-2027 की प्रक्रिया के तहत डीएम गौरांग राठी ने स्व-गणना की। उन्होंने पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर फॉर्म जमा किया। जनपदवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया। डीएम ने कहा कि डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया में भाग लेकर विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें। यह प्रक्रिया बेहद सरल है। पोर्टल के जरिये मात्र दो मिनट में 32 सवालों के उत्तर देकर जनगणना की औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं। 21 मई तक चलने वाले इस अभियान में नागरिक खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना केवल डाटा का संकलन नहीं, बल्कि नागरिकों के डिजिटल सशक्तीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर्स की ओर से जिला और तहसील स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। डिजिटल माध्यम से डाटा प्राप्त होने पर भविष्य में क्षेत्रीय गणना की निर्भरता कम होगी और प्राप्त आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे। इस दौरान तहसीलदार विवेक कुमार, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इस तरह भर सकते हैं स्व-गणना फॉर्म, डीएम ने बताई आसान प्रक्रिया #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 07:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


इस तरह भर सकते हैं स्व-गणना फॉर्म, डीएम ने बताई आसान प्रक्रिया #VaranasiLiveNews