VIDEO: आंधी-बारिश बनी जानलेवा, झोपड़ी गिरने से महिला की मौत
एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सकटू उर्फ पटौर में रविवार शाम साढ़े पांच बजे राम सखी पत्नी रमेश यादव अपने पालतू पशुओं को आंधी और बारिश से बचाने के लिए पास में ही झोपड़ी में बांध रही थी, तभी अचानक झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी में हीं वो दब गईं। वो चीखती रहीं लेकिन आंधी की वजह से परिजन आवाज नहीं सुन सके। उनकी तड़प-तड़प कर जान चली गई। परिजनों ने जब हादसा देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#CityStates #Etah #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 11:30 IST
VIDEO: आंधी-बारिश बनी जानलेवा, झोपड़ी गिरने से महिला की मौत #CityStates #Etah #VaranasiLiveNews
