शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: बहन बोलीं- राखी बांधकर करेंगे भाई का स्वागत; पड़ोसी भी खुश
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सोमवार यानी 25 अगस्त को लखनऊ स्थित अपने घर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़े ही धूमधाम से उनका स्वगत किया जाएगा। छह मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। उनके आने से पहले त्रिवेणी नगर स्थित उनके अवास के सामने सीमेंटेड सड़क बना दी गई है। उनका पूरा घर सजाया गया है। पिता शंभू दयाल मिश्रा और बहन सुची मिश्रा ने अमर उजाला से बातचीत में खुशी जाहिर की। शुभांशु के स्वागत के लिए की गई तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। बहन ने कहा कि वह भाई को राखी बांधकर उनका स्वागत करेंगी। पड़ोसी ने बताया कि बचपन में कुत्तों से शुभांशु को खास लगाव था। वह डागी के साथ खेलते रहते थे। इस मौके पर शुभांशु के स्वागत में बंदनवार से घर सजाया गया है। हालांकि, तीन दिन के लखनऊ प्रवास में शुभांशु विशेष सुरक्षा में नैमिष गेस्ट हाउस में रुकेंगे।
शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: बहन बोलीं- राखी बांधकर करेंगे भाई का स्वागत; पड़ोसी भी खुश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 24, 2025, 13:09 IST
शुभांशु शुक्ला के स्वागत को तैयार लखनऊ: बहन बोलीं- राखी बांधकर करेंगे भाई का स्वागत; पड़ोसी भी खुश #VaranasiLiveNews
