बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कच्चे, पक्के और ठेकेदारी में लगे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी मांगों को दोहराया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 व 10 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत कर्मचारी राजेश को शहीद का दर्जा, 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी धरने में मौजूद रहे।
बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 09, 2026, 07:49 IST
बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
