Lakhimpur Kheri: तिकुनिया से रवाना हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा, युवतियों ने लहराईं तलवारें
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में सुथना देवी मंदिर से शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर के लिए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा बुधवार को मंदिर के बाबा बृजेश गिरि का आशीर्वाद लेकर रवाना हुई। पदयात्रा में युवतियों ने हाथों में तलवार, भाला और फरसा लेकर हिंदू एकता के नारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद के रामगोपाल चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को हिंदू सनातन पदयात्रा शारदा नगर स्थित बालाजी धाम में पहुंचेगी। शारदा नगर में ही पदयात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सुनील श्रीवास्तव, राकेश निषाद, राम गोपाल चौहान, राम सहाय, प्रदीप राय, बिजेंदर चौहान, राजेंद्र वर्मा, मनोज चौहान सहित कस्बे के आशीष अग्रवाल बाबू सिंह शाहिद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Lakhimpur Kheri: तिकुनिया से रवाना हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा, युवतियों ने लहराईं तलवारें #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2025, 16:55 IST
Lakhimpur Kheri: तिकुनिया से रवाना हुई सनातन हिंदू एकता पदयात्रा, युवतियों ने लहराईं तलवारें #VaranasiLiveNews
