Kullu News: मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों की सूची जारी

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्र और मतगणना स्थल निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किरण भड़ाना ने मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत तिंदी, सलग्रां, मडग्रां, उदयपुर, चिमरट, तिंगरट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, थिरोट, मूरिंग, नालडा, जुण्डा, जाहलमा, गोहरमा, जोबरंग, शांशा, रानिका, वारपा, तांदी, मालंग, गौशाल, मूलिंग, गोंधला, शूलिंग, खंगसर, सिस्सू, कोकसर, कारदंग, बरबोग, दारचा, कोलोंग, यूरनाथ और केलंग पंचायतों के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्र तय किए गए हैं। अधिकांश स्थानों पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, प्राथमिक पाठशालाओं, सामुदायिक भवनों और विश्राम गृहों को मतदान केंद्र बनाया गया है। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विकास खंड लाहौल के सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि चुनाव के लिए अधिग्रहित स्कूल भवनों की चाबियां तथा आवश्यक फर्नीचर समय पर संबंधित मतदान दलों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। संवाद

#ListOfPollingStationsAndCountingCentresReleased #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: मतदान केंद्रों और मतगणना स्थलों की सूची जारी #ListOfPollingStationsAndCountingCentresReleased #VaranasiLiveNews