मानसरोवर काॅलोरी में लूट, पुलिस को मिले अहम सुराग
मानसरोवर काॅलोनी में निर्यातक अरविंद वडेरा के केरल जाने के तीन दिन बाद ही बदमाशों ने उनके बंद मकान को निशाना बना लिया। सुबह आठ बजे तक गार्ड कमलेश अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। उसका मोबाइल भी बंद मिला। परिजन मौके पर पहुंचे तो गेट अंदर से बंद मिला और कमलेश की आवाज भी नहीं आ रही थी। पुलिस बुलाने पर निर्यातक के ड्राइवर विनोद ने दीवार फांदकर गेट खोला। भीतर गार्ड रूम में खून फैला मिला और कमलेश गायब। बेसमेंट में बंद गार्ड ने पैर पटके तो उसकी लोकेशन पता चली। घायल हालत में उसे बाहर निकाला गया। उसने बताया कि चार बदमाशों ने उसे धमकाकर पूरी रात बंद रखा। पुलिस ने कहा कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं।
मानसरोवर काॅलोरी में लूट, पुलिस को मिले अहम सुराग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 20, 2025, 20:09 IST
मानसरोवर काॅलोरी में लूट, पुलिस को मिले अहम सुराग #VaranasiLiveNews
