VIDEO: रिटायर्ड दरोगा ने अपनी बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, फिर यमुना नदी में फेंकी लाश
आगरा में रिटायर्ड दरोगा ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लाश को इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। रिटायर्ड दरोगा दरोगा रणवीर ने अपनी 33 वर्षीय बेटी अंशु यादव की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव को इटावा में यमुना नदी में फेंक दी थी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह एक रिश्तेदार फिरोजाबाद के अनुराग यादव से प्रेम करती थी। जो दूर के रिश्ते में उसका भतीजा लगता था। पिता शादी के विरोध में था। इसलिए बेटी ने 24 अक्तूबर की रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से इजहार कर दिया था।
VIDEO: रिटायर्ड दरोगा ने अपनी बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, फिर यमुना नदी में फेंकी लाश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 16, 2025, 08:27 IST
VIDEO: रिटायर्ड दरोगा ने अपनी बेटी का बेरहमी से किया कत्ल, फिर यमुना नदी में फेंकी लाश #VaranasiLiveNews
