VIDEO : गो तस्कर के एनकाउंटर पर उठे सवाल
एनकाउंटर में गिरफ्तार पशु तस्कर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। उधर, उसके परिवार के लोगों ने दावा किया है कि कचहरी के पास से उसे 18 फरवरी को उठाकर पुलिस ने अगले दिन एनकाउंटर कर दिया। उसके अधिवक्ता ने भी इस संबंध में अधिकारियों को आईजीआरएस पर शिकायत की है। जिसमें बताया कि परशुरामपुर थाने में दर्ज केस में अंतरिम जमानत के लिए वह प्रार्थनापत्र देने न्यायालय में आया था। वहां देर होने पर चाय पीने दुकान पर गया था,जहां से उठाकर एनकाउंटर कर दिया गया। जबकि पुलिस का दावा है कि 19 फरवरी की रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया गया।
गो तस्कर के एनकाउंटर पर उठे सवाल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2025, 18:06 IST
गो तस्कर के एनकाउंटर पर उठे सवाल #VaranasiLiveNews
