उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का एलान, कल सदन में सौंपेंगे, विपक्ष लगाए पर आरोप, बताई वजह
खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है। बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया। अगली बार खुद जैसे दो-चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश जताई। उमेश कुमार का कहना है कि विपक्ष ने जनता के मुद्दों को उठाने में उनका साथ नहीं दिया।इसलिए वह इस्तीफा देंगे। उमेश कुमार ने घोषणा की कि वह न कांग्रेस में जा रहे हैं और न भाजपा में। ये भी पढे़ंहरिद्वार: सनावर की गिरफ्तारी पर बोले एसएसपी-नार्को टेस्ट से कोई संबंध नहीं, सेशन ट्रायल के तहत हुई कार्रवाई कहा कि वह कांग्रेस व भाजपा में जाकर उन लोगों की जिंदाबाद के नारे नहीं लगा सकते जो कल तक उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे।
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MlaUmeshKumar #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:20 IST
उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का एलान, कल सदन में सौंपेंगे, विपक्ष लगाए पर आरोप, बताई वजह #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #MlaUmeshKumar #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
