मोगा में पीआरटीसी व पनबस कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल जारी

पूरे पंजाब में शुक्रवार को पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने किलोमीटर स्कीम के विरोध में ज़बरदस्त रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई जिलों में बस स्टैंड बंद रहे और कर्मचारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई थी। अपने मांग को लेकर मोगा में कर्मचारियों का धरना आज भी जारी है। हालांकि आज बस स्टैंड बंद नहीं है, लेकिन पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारी धरने में बैठे हे । कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार किलोमीटर स्कीम को पूरी तरह रद्द नहीं करती और शुक्रवार को जिन कर्मचारियों पर मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस नहीं लेती—तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मोगा में पीआरटीसी व पनबस कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल जारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2025, 13:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा में पीआरटीसी व पनबस कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल जारी #VaranasiLiveNews