सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रेस वार्ता
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि सरदार पटेल के त्याग और दृढ़ संकल्प ने भारत को अखंड बनाया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय ने 562 रियासतों को एकजुट करने के पटेल के योगदान को स्मरणीय बताया। 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक एकता दौड़, माल्यार्पण, गोष्ठी, निबंध, भाषण, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं और पद यात्रा आयोजित होंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया उपस्थित रहे।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रेस वार्ता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2025, 18:01 IST
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रेस वार्ता #VaranasiLiveNews
