VIDEO: त्योहारों पर कायम रहे भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र से मनाएं
मैनपुरी के बेवर में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सभ्रांत लोगों से कहा कि आपसी भाईचारा कायम रखें और प्रेम और सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाएं। कहा कि पांच सितंबर को बारावफात व तीन, चार सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन की तिथियां हैं। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां कर लीं हैं। सभी लोग इस बात का ध्यान रखें कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे नहर, नदी आदि में न जाएं। बारावफात पर निकलने वाले जुलूस पांच सितंबर को निकलेंगे। सभी सभ्रांत लोग सहयोग करें और त्योहार को सकुशल संपन्न कराएं। कहा कि बेवजह शोर शराबा न करें, ऐसा कोई कार्य न करें। जिससे दूसरे को परेशानी हो। बैठक में अनुपम दीक्षित, राजीव मिश्रा, विजलेश तिवारी, जुल्फकार अली आदि मौजूद रहे।
VIDEO: त्योहारों पर कायम रहे भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र से मनाएं #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 02, 2025, 19:14 IST
VIDEO: त्योहारों पर कायम रहे भाईचारा, प्रेम और सौहार्द्र से मनाएं #VaranasiLiveNews
