पंचकूला स्कूल कांड की पीड़ित मासूम को पीजीआई से मिली छुट्टी, पहुंची घर
पंचकूला सेक्टर-20 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में सहपाठी के हमले का शिकार हुई छह वर्षीय मासूम जिंदगी की जंग जीतकर मंगलवार को अपने घर लौट आई। चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज के बाद स्वस्थ हुई नन्ही परी का घर पहुंचने पर परिजनों और पड़ोसियों ने किसी त्योहार की तरह भव्य स्वागत किया। मासूम के स्वागत के लिए पूरे घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था। पीजीआईएमईआर से छुट्टी मिलने के बाद जब माता-पिता बच्ची को लेकर घर पहुंचे, तो माहौल भावुक और खुशियों से भर गया। परिजनों ने दरवाजे पर आरती उतारकर और फूल बरसाकर अपनी लाडली का स्वागत किया। पिछले कई दिनों से जिस घर में सन्नाटा, चिंता और दुआओं का दौर चल रहा था, वहां बच्ची के कदम पड़ते ही रौनक लौट आई। नन्ही परी की सुरक्षित वापसी पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने भी राहत की सांस ली और परिजनों को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी। समाजसेवी अनिल उठाएंगे पढ़ाई का पूरा खर्च एक तरफ जहां पीड़ित परिवार इस भयानक मानसिक और शारीरिक दौर से उबरने का प्रयास कर रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज के संवेदनशील लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। पंचकूला के प्रमुख समाजसेवी अनिल थापर ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि बच्ची जब तक और जहां तक पढ़ाई करना चाहेगी, उसकी संपूर्ण शिक्षा का खर्च वह खुद वहन करेंगे।
पंचकूला स्कूल कांड की पीड़ित मासूम को पीजीआई से मिली छुट्टी, पहुंची घर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:24 IST
पंचकूला स्कूल कांड की पीड़ित मासूम को पीजीआई से मिली छुट्टी, पहुंची घर #VaranasiLiveNews
