VIDEO: भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, मैनपुरी में प्रदर्शन

कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री की ओर से भगवान श्रीकृष्ण पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को मैनपुरी में यादव महासभा के पदाधिकारियों ने ईशन नदी पुल पर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत कुमार रागी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव ने कहा कि योगीराज श्रीकृष्ण के भक्त देश के साथ पूरी दुनिया में हैं। धीरेंद्र शास्त्री की ओर से की गई टिप्पणी से भक्तों को भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान शिवम यादव, मानवेंद्र यादव, विपुल यादव, संटी यादव, मनीष यादव आदि मौजूद रहे।

VIDEO: भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, मैनपुरी में प्रदर्शन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 10:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, मैनपुरी में प्रदर्शन #VaranasiLiveNews