VIDEO: शिक्षामित्रों को मंत्री ओपी राजभर ने दिया मानदेय वृद्धि का चेक

गाजीपुर जिले में शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के तहत 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाने के निर्णय के क्रम में मंगलवार को रायफल क्लब सभागार में चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए गए। बताया कि अप्रैल 2026 से शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलना शुरू हो जाएगा। इस दौरान विधायक बेदी राम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षामित्र और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

VIDEO: शिक्षामित्रों को मंत्री ओपी राजभर ने दिया मानदेय वृद्धि का चेक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: शिक्षामित्रों को मंत्री ओपी राजभर ने दिया मानदेय वृद्धि का चेक #VaranasiLiveNews