मीनू महाजन बनीं करवा क्वीन, महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग

बहादुरगढ़। महिला प्रगति संगठन की महिलाओं ने सेक्टर-15 स्थित अरमान द जंगली कैफे में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वार्ड-12 की पार्षद मनीष धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान करवा चौथ के उपलक्ष्य में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मीनू महाजन को करवा क्वीन चुना गया। वहीं, नृत्य प्रतियोगिता में रजनी, मीनू रावत और मीनू महाजन विजेता रहीं। इसके अलावा पांच प्रतिभागियों को उपविजेता के रूप में सम्मानित किया गया, जिनमें सुनील सिंगरोहा, सीमा, नीलम खट्टर, पिंकी अग्रवाल और मीनू महाजन शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में कमलेश बाल्यान, मोना सिंघल और रुचि भूटानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि पार्षद मनीष धनखड़ ने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति, आस्था और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देते हैं। त्योहार हमारी परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं।

मीनू महाजन बनीं करवा क्वीन, महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मीनू महाजन बनीं करवा क्वीन, महिलाओं ने बिखेरे हुनर के रंग #VaranasiLiveNews