महेंद्रगढ़: इनेलो महिला संगठन की बैठक का आयोजन
इंडियन नेशनल लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा तनुजा कश्यप ने कहा कि इनेलो महिला संगठन का विस्तार कर मजबूती प्रदान करे। प्रदेश अध्यक्षा रविवार को नारनौल पहुंची और संगठन के विस्तार के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आबादी के हिसाब से 50 प्रतिशत पुरुषों के बराबर की हकदार है जबतक महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक सत्ता की दहलीज पर पहुंचना मुश्किल है। इसलिए कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दे कर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि इनेलो ने ही महिलाओं का सदैव सम्मान किया है। इस अवसर पर तनुजा ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। भाजपा ने चुनाव से पहले 2100 हर महिला देने का वादा किया था, लेकिन अब तक नहीं मिले हैं। इसमें अनेक शर्तें लगा दी गई है जिससे तकरीबन महिलाएं बाहर हो जाएगी और ना ही महिलाओं को सस्ता सिलिंडर दिया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ कि संगठन सचिव प्रोमिला लोहान, महिला जिला प्रधान उर्मिला यादव, छोटेलाल गहली, नवनीत सिंह ढिल्लो, सतनारायण गुप्ता, लाल सिंह तंवर, सतपाल छिलरो, जयसिंह सैनी, केदार गर्ग, करण सिंह यादव, बिल्लू चेयरमैन, सुनील ढिल्लो, सतनारायण सैनी, सुमन देवी, संतरा देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, श्रुति देवी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेंद्रगढ़: इनेलो महिला संगठन की बैठक का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2025, 19:18 IST
महेंद्रगढ़: इनेलो महिला संगठन की बैठक का आयोजन #VaranasiLiveNews
