गभाना हाईवे पर टैंकर-कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद निवासी मुस्तकीम (51) कैंटर में दिल्ली से बारदाना भरकर फर्रुखाबाद के कमालगंज जा रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह के समय जैसे ही उनका वाहन गभाना हाईवे पर चूहरपुर के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी आगे चल रहा एक टैंकर मोड़ पर एक साथ मुड़ा। ऐसे में कैंटर अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस भी अनियंत्रित होकर कैंटर टकराती हुई सड़क किनारे खेत में घुस गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
गभाना हाईवे पर टैंकर-कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 13:11 IST
गभाना हाईवे पर टैंकर-कैंटर और रोडवेज बस की भिड़ंत, कैंटर चालक की मौत #VaranasiLiveNews
