शत–प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कराएं

ब्लॉक मिठौरा के भागाटार ग्राम पंचायत में एसआईआर का निरीक्षण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने लोगों ने बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शत–प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कराएं। मतदाताओं से संपर्क कर वितरित फॉर्म को जमा कराएं और डिजिटाइजेशन कार्य समानांतर रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रपत्रों के साथ संलग्न की जाने वाली तस्वीरें स्पष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाली हों। आवश्यकता पड़ने पर बीएलओ अपने मोबाइल से मतदाता की फोटो लेकर उसे संलग्न करें।

शत–प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कराएं #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2025, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शत–प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कराएं #VaranasiLiveNews