कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सतलुज दरिया में पहुंचा, लोग परेशान

कसूर (पाकिस्तान) के गंदे नाले से चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सीमावर्ती गांव टेंडी वाला की तरफ से सतलुज दरिया में पहुंच रहा है। इसमें मरी मछलियां तैर रही हैं। पानी में गंदी बदबू आ रही है। यही नहीं इस पानी से ग्रामीणों को चमड़ी रोग हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ये पानी पाकिस्तान के कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का है, जो कसूर के गंदे नाले से भारत के सतलुज दरिया में पहुंच रहा है। यही पानी भारतीय गांव के पशु पीते हैं। ग्रामीण कपड़े धोने के अलावा नहाते हैं। ये पानी उनके शरीर को नुक्सान पहुंचा रहा है। पहले दरिया गांव टेंडी वाला से दूर था। पिछले साल आई बाढ़ के चलते दरिया में जमीन समां गई और दरिया टेंडी वाला पहुंचने के कारण लोगों को बदबू आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यही पानी भूजल में मिलने के कारण उनके हैंडपंपों में आ रहा है। इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण बलबीर सिंहव राम सिंह ने बताया कि इस संबंधी जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिकायत भी दी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दरिया गांव तक पहुंचने के कारण पानी की पाइपें भी दरिया में आ चुकी हैं।

कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सतलुज दरिया में पहुंचा, लोग परेशान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कसूर की चमड़ा फैक्ट्रियों का गंदा पानी भारत के सतलुज दरिया में पहुंचा, लोग परेशान #VaranasiLiveNews