झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन
मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चौदस के दिन रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेकते हुए अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। चौदस के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र से मेलामय बना हुआ बेरी का माहौल अपने अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहा है। रात के समय में जगमगाती हुई रोशनी लोगों का स्वागत करती है। वहीं, दिन के समय में पूरे कस्बे में अलग ही रौनक देखने को मिली। चौदस के दिन भी यहां पहुंचकर मां की प्रतिमा के दर्शन करने की परंपरा है । जिसके साथ ही इस दफा का मेला समाप्त हो गया । जिसका असर है कि श्रद्धालुओं ने मंदिर मात्था टेकने के बाद यहां लगे मेले में जमकर खरीदारी की। प्रशासन की और से भी मेले के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए । बेरी व आसपास के गांव के किसान छह माह तक खेतों में पसीना बहाते हैं । फसल की अच्छी बिक्री पर मां भीमेश्वरी के मंदिर में आते हैं और अपनी फसल का भोग लगाते हैं। इस दिन विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी के चरणों में किसान परिवार अपनी फसल का भोग लगाकर माथा टेकते हैं और अपनी आगे होने वाली अच्छी फसल की कामना करते हर छठे महीने लगता है। सुबह करीब 5 बजे मां की प्रतिमा को अंदर वाले मंदिर से बाहर वाले मंदिर में लाया गया। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर महीने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन हर छठे महीने माता भीमेश्वरी देवी में मेला भरता हैं। मेले में देश के कोने -कोने से श्रद्धालु आते हैं और मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। बेरी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस की चौदस मेले को लेकर मंदिर में पुलिसकर्मियों की डृयूटी लगाई हुई हैं और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 05:17 IST
झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन #VaranasiLiveNews
