हिमाचल: कसौली छावनी क्षेत्र में फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, होटल में शेफ है बैजनाथ का आरोपी; जानें मामला
कसौली के संवेदनशील छावनी क्षेत्र में थल सेना का फर्जी अधिकारी बनकर रौब झाड़ रहे एक शातिर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी सेना की आधिकारिक वर्दी और बैज का दुरुपयोग कर स्थानीय स्तर पर संदेहास्पद गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मिलिट्री इंटेलिजेंस कसौली से प्राप्त खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस चौकी गढ़खल की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मिलिट्री इंटेलिजेंस की कसौली इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोट व आसपास के इलाकों में एक युवक सेना की वर्दी और प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल कर खुद को सेवारत सैन्य अधिकारी बता रहा है। सैन्य छावनी और सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण मामले को गंभीरता से लेते हुए यह जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस के साथ साझा की गई। गढ़खल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ललित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
#CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #FakeArmyOfficerKasauli #KasauliCantonmentNews #ArpanKatochArrested #BaijnathManArrested #SolanPoliceNews #GarkhalPolice #MilitaryIntelligenceKasauli #FakeMilitaryOfficerHimachalPradesh #ArmyUniformMisuse #ArmyLiquorCard #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 05:17 IST
हिमाचल: कसौली छावनी क्षेत्र में फर्जी सैन्य अधिकारी गिरफ्तार, होटल में शेफ है बैजनाथ का आरोपी; जानें मामला #CityStates #Solan #Shimla #HimachalPradesh #FakeArmyOfficerKasauli #KasauliCantonmentNews #ArpanKatochArrested #BaijnathManArrested #SolanPoliceNews #GarkhalPolice #MilitaryIntelligenceKasauli #FakeMilitaryOfficerHimachalPradesh #ArmyUniformMisuse #ArmyLiquorCard #VaranasiLiveNews
