निर्यातक के बाहर जाने की भनक लगते ही सक्रिय हुए बदमाश, पूरी रात खंगाला मकान

निर्यातक अरविंद वडेरा के केरल जाने के तीन दिन बाद ही बदमाशों ने उनके बंद मकान को निशाना बना लिया। बुधवार रात चार बदमाश मानसरोवर कॉलोनी स्थित दो मंजिला मकान में घुसे। गार्ड कमलेश को घायल कर बेसमेंट में बंद करके बदमाशों ने लूटपाट की। सुबह ड्यूटी पर आए तोताराम और पड़ोसियों की मदद से गार्ड को बाहर निकाला गया। एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।

निर्यातक के बाहर जाने की भनक लगते ही सक्रिय हुए बदमाश, पूरी रात खंगाला मकान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


निर्यातक के बाहर जाने की भनक लगते ही सक्रिय हुए बदमाश, पूरी रात खंगाला मकान #VaranasiLiveNews