जेबड़ा में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

रहरा थानाक्षेत्र के गांव जेबड़ा मुस्तकम में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति से आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर नई परंपरा डालने की शिकायत की। इसकी सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गांव में पहुंच गए हैं। बिना अनुमति के लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन गांव की महिलाएं और कुछ ग्रामीण प्रतिमा हटाने नहीं दे रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

जेबड़ा में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जेबड़ा में आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर विवाद, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा #VaranasiLiveNews