लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को बताया
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने परसाराजा में गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रहते थे, जबकि वर्तमान में योगी सरकार में सड़क, पुल, नहर और आधारभूत संरचना का विकास जमीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तेजी से ग्रामीण संपर्क मार्गों, सिंचाई सुविधाओं और पुलों के निर्माण की दिशा में कार्य किया है, उससे यह क्षेत्र नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।
लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को बताया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2025, 17:07 IST
लोगों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को बताया #VaranasiLiveNews
