महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर मारा छापा, एनसीईआरटी की 73 किताबें मिलीं नकली

महेंद्रगढ़ शहर स्थित दो बुक डिपो पर सीएम फ्लाइंग ने मंगलवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम को एक बुक डिपो पर एनईसीआरटी की 73 किताबें नकली मिली। शहर थाना पुलिस ने टीम की शिकायत पर बुक संचालक पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंगलवार को रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग से एसआई सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में एनसीईआरटी उपप्रकाश सहायक मनोज कुमार, दिल्ली यूडीसी एनसीईआरटी से नीलम कुंज व नारनौल गुप्तचर विभाग की टीम ने शहर में बुक डिपो पर छापेमारी की। इस दौरान पहले टीम मसानी चौक स्थित वेदप्रकाश बुक डिपो पर पहुंची। यहां पर टीम ने जांच की, लेकिन सभी किताबें उचित मिली। इसके बाद टीम देवीलाल पार्क स्थित बालाजी बुक डिपो पर पहुंची। यहां पर टीम ने जांच की तो जाटवास निवासी बलजीत की दुकान पाई। इस दौरान एनसीईआरटी की किताबों को चेक किया गया। दुकान में कक्षा नौंवीं, दस0वीं, 11वीं व 12वीं की विभिन्न विषयों की कुल 73 किताबें नकली पाई गईं। इन पर टीम को एनसीईआरटी का वॉटरमार्क नहीं मिला और बाद में टीम ने किताबें जब्त कर ली। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टीम की शिकायत पर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर मारा छापा, एनसीईआरटी की 73 किताबें मिलीं नकली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़: सीएम फ्लाइंग ने बुक डिपो पर मारा छापा, एनसीईआरटी की 73 किताबें मिलीं नकली #VaranasiLiveNews