बागेश्वर धाम शिष्यों ने अखिलेश के खिलाफ कानपुर में की शिकायत
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगा शिष्यों ने डीसीपी कार्यालय में ज्ञापन देकर शिकायत की है। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के प्रतिनिधियों का आरोप है कि जानबूझकर वीडियो पोस्ट किए गए, ताकि लोगों की भावनाएं आहत हों। प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम को भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मंडल के प्रभारी अनुराग तिवारी और सह प्रभारी सत्य प्रकाश वर्मा के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आधिकारिक एक्स हैंडल व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से पंडित घीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वक्तव्यों को मूल संदर्भ से अलग कर वायरल किया गया। इससे न केवल बागेश्वर धाम की छबि को नुकसान पहुंचा, बल्कि सनातन धर्म के अनुयायियों और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। प्रतिनिधियों ने विवादित वीडियो और पोस्ट की तकनीकी जांच कराने, डिजिटल साक्ष्यों की पुष्टि करने और दोषियों पर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
बागेश्वर धाम शिष्यों ने अखिलेश के खिलाफ कानपुर में की शिकायत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:29 IST
बागेश्वर धाम शिष्यों ने अखिलेश के खिलाफ कानपुर में की शिकायत #VaranasiLiveNews
