अतरौली के वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण, शिविर में खाना-पानी को तरसे दिव्यांग
समग्र शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने 23 मार्च को वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू हुआ। इसमें अभिभावकों की नाराजगी देखने को मिली। बच्चों को दोपहर 3.30 बजे तक भी खाने के पैकिट उपलब्ध नहीं कराए गए। पानी भी काफी दूर रखवा दिया गया। अभिभावक बच्चों को गोद में लेकर पानी पिलाने के लिए भागते रहे।
अतरौली के वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण, शिविर में खाना-पानी को तरसे दिव्यांग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 14:57 IST
अतरौली के वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महाविद्यालय में निःशुल्क उपकरण वितरण, शिविर में खाना-पानी को तरसे दिव्यांग #VaranasiLiveNews