स्कूल को विद्यालय में बंद करने के मामले में सहायक अध्यापक निलंबित, VIDEO

अतरौलिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली लापरवाही का मामला सामने आया था। यहां एक छोटे मासूम छात्र को क्लासरूम में सोता छोड़कर गुरुजी ताला बंद कर घर चले गए। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया थाना। बीईओ की जांच में विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को दोषी पाया गया। बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी फूला देवी का पुत्र हिमांशु राजभर प्राथमिक विद्यालय एदिलपुर में कक्षा तीन में पढ़ता है। रोज की तरह वह सोमवार को विद्यालय पहुंचा था। पढ़ाई के दौरान उसे नींद आ गई और वह अपनी कक्षा में सो गया। जब दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई तो शिक्षक व अन्य कर्मचारी बिना जांच किए विद्यालय में ताला बंद कर अपने घर चले गए। जब काफी देर तक हिमांशु घर नहीं पहुंचा तो वह चिंतित होकर उसकी तलाश करने लगीं। अन्य बच्चों से पूछताछ के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो वह शाम करीब चार बजे स्कूल पहुंचीं। वहां स्कूल के अंदर से बेटे के रोने की आवाज सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने विद्यालय का ताला खुलवाया, जिसके बाद डरा-सहमा हिमांशु बाहर निकाला गया। इस मामले की जानकारी होने पर बीएसए राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बीएसए ने बताया कि बीईओ से जब मामले की जांच कराई तो सामने आया कि सहायक अध्यापक श्रीकांत सिंह ने ही विद्यालय में ताला बंद किया था। इस मामले में उनकी गलती मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

स्कूल को विद्यालय में बंद करने के मामले में सहायक अध्यापक निलंबित, VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


स्कूल को विद्यालय में बंद करने के मामले में सहायक अध्यापक निलंबित, VIDEO #VaranasiLiveNews