जींद: वार्षिक कैलेंडर में 14 अप्रैल का अवकाश रद्द करने पर रोष
सर्व एससी समाज एकता मंच ने वार्षिक कैलेंडर में 14 अप्रैल का अवकाश रद्द करने पर रोष जताया है। नेता धर्मपाल ने बताया कि सरकार द्वारा नवोदय विद्यालय के आगामी वर्ष के कैलेंडर में बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल का अवकाश रद्द कर दिया है। इससे समाज के लोगों में भारी रोष है। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग शनिवार को जींद शहर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए और ऐतराज जताया। इन लोगों ने एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा है, जिसमें यह मांग की गई कि नवोदय विद्यालय के आगामी वर्ष के कैलेंडर में बाबा साहब की जयंती पर अवकाश बहाल किया जाए, अन्यथा समाज के लोगों आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
जींद: वार्षिक कैलेंडर में 14 अप्रैल का अवकाश रद्द करने पर रोष #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 06, 2025, 18:37 IST
जींद: वार्षिक कैलेंडर में 14 अप्रैल का अवकाश रद्द करने पर रोष #VaranasiLiveNews
