ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला
हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब खेल मैदान में रविवार को पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाए। मुकाबलों को देखने के लिए स्थानीय क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे। कार्यक्रम में उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अंब पारस अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलाया और उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेल गतिविधियों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पारंपरिक अंदाज में हुआ दंगल का आयोजन बाबा श्री सिद्ध चानों कमेटी के सदस्य राजेश गौतम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दंगल का आयोजन पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। मेले में पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कुश्ती प्रेमियों ने भी मैदान में पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। पूरे दिन अंब खेल मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। पारंपरिक छिंज मेले ने क्षेत्र की कुश्ती संस्कृति और ग्रामीण खेल परंपराओं की झलक पेश की। आयोजन के सफल समापन पर बाबा श्री सिद्ध चानों कमेटी के प्रबंधकों ने मुख्य अतिथि एसडीएम पारस अग्रवाल सहित आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और दर्शकों का आभार जताया।
ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 05:07 IST
ऊना: अंब में पारंपरिक छिंज मेले का आयोजन, एसडीएम पारस अग्रवाल ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला #VaranasiLiveNews
