यूपी: "इन्होंने यदुवंशियों की भावनाएं आहत की हैं", अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री की यूपी में एंट्री बंद हो
भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्प्णी करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ईशनिंदा करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। लगता है उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं। इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। उप्र-मप्र के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ईशनिंदा करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है। जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। लगता है उप्र में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 4, 2026 अखिलेश यादव का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि 17 नवंबर से प्रतापगढ़ में हाने वाली कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री आने वाले हैं। इस कथा का आयोजन राजा भैया करवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने पहले भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर नाराजगी जताई है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty #DheerendraShastri #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:25 IST
यूपी: "इन्होंने यदुवंशियों की भावनाएं आहत की हैं", अखिलेश बोले- धीरेंद्र शास्त्री की यूपी में एंट्री बंद हो #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #AkhileshYadav #SamajwadiParty #DheerendraShastri #VaranasiLiveNews
