यूपी: दीपावली कल, लक्ष्मी पूजन का यह मुर्हूत सर्वश्रेष्ठ, 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व
दीपों की जगमगाहट, मां लक्ष्मी की आराधना और अपनों के साथ खुशियां बांटने का पर्व दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। कार्तिक अमावस्या पर घरों से लेकर बाजारों तक दीपोत्सव की रौनक रहेगी। इस बार दीपावली पर स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग और तुला राशि में सूर्य, बुध व चंद्रमा की मौजूदगी से विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। कार्तिक अमावस्या पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ घर-आंगन दीपों से रोशन होंगे। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव के अगले पड़ाव में नौ नवंबर को गोवर्धन पूजा और 10 व 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस बार तिथियों के संयोग से भाई दूज दो दिन मनाई जा सकेगी। शाम को घरों में होगी महालक्ष्मी की पूजा कार्तिक अमावस्या रविवार को सुबह 10:51 बजे से शुरू होकर नौ नवंबर को सुबह 11:32 बजे तक रहेगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए प्रदोष काल और स्थिर लग्न को विशेष शुभ माना गया है। श्वेतांबर महादेव मंदिर के ज्योतिषाचार्य पं. गाैरीशंकर दीक्षित के अनुसार, घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए शाम 5:19 से 7:56 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। वहीं वृषभ लग्न का शुभ समय शाम 5:42 से 7:39 बजे तक है। व्यापारिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में पूजा के लिए दिन में भी शुभ मुहूर्त हैं। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:28 से दोपहर 12:18 बजे तक और कुंभ लग्न दोपहर 1:19 से 2:39 बजे तक रहेगा। विशेष साधना के लिए सिंह लग्न रात 12:12 से 2:27 बजे तक रहेगा। वहीं काली पूजा और तांत्रिक साधना के लिए महानिशीथ काल रात 11:24 से 12:16 बजे तक निर्धारित है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Diwali2026 #Diwali2026Muhurat #KnowWhenToWorshipLakshmi-ganesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 07, 2026, 14:29 IST
यूपी: दीपावली कल, लक्ष्मी पूजन का यह मुर्हूत सर्वश्रेष्ठ, 10 और 11 नवंबर को मनाया जाएगा भाई दूज का पर्व #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Diwali2026 #Diwali2026Muhurat #KnowWhenToWorshipLakshmi-ganesh #VaranasiLiveNews
