अलर्ट: क्या आपकी बिल्ली भी बन सकती है बीमारी की वजह? टॉक्सोप्लाज्मोसिस संक्रमण को लेकर अलर्ट, जानिए विस्तार से
बिल्ली के मल, दूषित मिट्टी-पानी और अधपका संक्रमित मांस टॉक्सोप्लाज्मा गोंडी नामक परजीवी के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। यह परजीवी शरीर के ऊतकों में लंबे समय तक बना रह सकता है और कुछ परिस्थितियों में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तक भी पहुंच सकता है। पूर्वी दिल्ली स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) के एक अध्ययन में मानसिक और तंत्रिका संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों में इस परजीवी के खिलाफ बनी एंटीबॉडी पाई गई हैं। हालांकि, शोध में परजीवी और इन बीमारियों के बीच कोई सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। मार्च से सितंबर 2025 के बीच किए गए इस अध्ययन में मानसिक और तंत्रिका संबंधी रोगों से पीड़ित 281 मरीजों तथा 281 स्वस्थ व्यक्तियों को नियंत्रण समूह के रूप में शामिल किया गया।
#HealthFitness #National #Toxoplasmosis #ToxoplasmaGondiiParasite #CatFecesInfection #टॉक्सोप्लाज्मोसिसक्याहै #टॉक्सोप्लाज्मोसिसकेलक्षण #टॉक्सोप्लाज्मोसिससेबचाव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 05:07 IST
अलर्ट: क्या आपकी बिल्ली भी बन सकती है बीमारी की वजह? टॉक्सोप्लाज्मोसिस संक्रमण को लेकर अलर्ट, जानिए विस्तार से #HealthFitness #National #Toxoplasmosis #ToxoplasmaGondiiParasite #CatFecesInfection #टॉक्सोप्लाज्मोसिसक्याहै #टॉक्सोप्लाज्मोसिसकेलक्षण #टॉक्सोप्लाज्मोसिससेबचाव #VaranasiLiveNews
